भभुआ: करौंदी गांव में पति ने पत्नी को थप्पड़ लगाया, ससुर और साले ने पहुंचकर दामाद को मारपीट कर किया घायल
Bhabua, Kaimur | Aug 19, 2025 करौंदी गांव में पति ने पत्नी को थप्पड़ लगाया तो ससुर और साले ने पहुंचकर दामाद को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आज मंगलवार को सदर अस्पताल 12 बजे पहुंचा सोनहन थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी विजय कुमार के पुत्र आनंद कुमार ने बताया कि उसने सोमवार को देर शाम विवाद पर पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया था। इसी विवाद को लेकर ससुर व साले ने दामाद को पीट दिया है।