भभुआ: मोहनिया के जय मां मुंडेश्वरी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर में टीम कर रही है कार्रवाई
Bhabua, Kaimur | Aug 20, 2025 मोहनिया जय मां मुंडेश्वरी क्लीनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे की बताई गई। जो मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव निवासी चंदन सिंह के 30 वर्षीय पत्नी श्वेता सिंह बताई जाती है। परिजनों ने कहा कि महिला का प्रसव होने वाला था। जिसको मोहनिया जय मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।