भभुआ: भभुआ बिजली विभाग के पास से हुई बाइक चोरी मामले में चोर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Bhabua, Kaimur | Aug 20, 2025 भभुआ बिजली विभाग के पास से हुई बाइक चोरी मामले में चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार को 1 बजे भभुआ थाना पर पहुंचा पीड़ित दुर्गावती थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय आया था। कार्यालय के सामने बाइक लगाकर अंदर चला गया। जब वापस आया तो देखा की बाइक चोरी हो गया। जो भभुआ थाना पर आवेदन दिया गया है।