मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाई गई, संदिग्धों पर रहेगी खास नजर
डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और रेलवे पुलिस अलर्ट मोड में है। आज बुधवार दोपहर 01 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन परिसर में संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए सेफ्टी गैजेट्स और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर व आरपीएफ जवानों को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दिया जा रहा है।