बिजनौर: बिजनौर में नूरपुर रोड पर गांव अम्हेड़ा के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक घायल, एक की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 24, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 2 बजे नूरपुर मार्ग स्थित हल्दौर थाना क्षेत्र में गांव अम्हेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान नवाजिश की मौत हो गई। जबकि सलमान गंभीर रूप से घायल है। दोनों चांदपुर से वापस लौट रहे थे।