बिजनौर: BSP और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Dec 24, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 1 बजे कांग्रेस व बिएसपी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेड में हंगामा किया। गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान के विरोध में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस व बीएसपी के लोग कलेक्ट्रेड़ पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा गया है। ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई है।