जतारा: बम्होरी खास:हाइवे पर बाइक सीखना पड़ा भारी! तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बोर्ड से टकराई, दो युवक घायल
झांसी-टीकमगढ़ हाइवे पर ग्राम बम्होरी खास स्थित राय ढाबा के सामने बाइक चलाना सीख रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ढाबे के बोर्ड से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।घायलों की पहचान भरत रैकवार और सत्यभान रैकवार निवासी लाखरोन के रूप में हुई है।