कामां: कामां में वृद्धजनों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
कामां की खंडेलवाल धर्मशाला में अपना घर सेवा समिति इकाई कामां की ओर से वृद्धजनों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 वृद्ध महिला-पुरुषों का सम्मान किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के सम्मान में कविता पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा भी मौजूद रहे। शुक्रवार रात्रि 8 बजे तक कार्यक्रम हुआआयोजित।