मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पहुंचे बिहार के राज्यपाल, कड़ी सुरक्षा के बीच बीएचयू के लिए हुए रवाना
मुगलसराय में रविवार सुबह 10 बजे बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन वंदे भारत एक्सप्रेस से डीडीयू जंक्शन पहुंचे। स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। यात्रियों की सघन जांच के बाद राज्यपाल का काफिला पुलिस सुरक्षा में सड़क मार्ग से एक कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी स्थित बीएचयू के लिए रवाना हुए वही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।