मंझनपुर: शिक्षा के नाम पर लूट का खुलासा, स्कूल-किताब माफिया की गठजोड़ पर कांग्रेस का हमला, मंझनपुर में सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी जिले में निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर की जा रही मनमानी अब सियासी मुद्दा बन चुकी है। किताबों, यूनिफॉर्म और फीस के नाम पर हो रही कथित लूट-खसोट के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोलते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को ‘शिक्षा के बाज़ारीकरण और अभिभावकों के शोषण’ का गंभीर मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है