क्षेत्र के नगला फत्ते निवासी किसान रामोतार पुत्र जय दयाल सिंह बीती शुक्रवार की शाम खेत से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही खेत से डेढ़ किलोमीटर दूर जसराना रोड पर पहुंचे तभी इको कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।