कोडरमा: टेंपो पर ओवरलोड बांस टैंकर में फंसने से NH पर पलटा, टेंपो सवार बाल-बाल बचे
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा कोर्ट के समीप मंगलवार को बागीटांड़ की तरफ से कोडरमा बाजार की तरफ टेंट के बांस लेकर आ रही एक टेंपो पर लोड बांस पीछे से आ रही टैंकर वाहन में फंसने से पल भर मे टेंपो वाहन बीच सड़क पर पलट गई।अचानक हुए इस घटना के बाद कोर्ट परिसर के पास लगी भीड़ और कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो से सवार को बाहर निकाला