बागपत: महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप, डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Baghpat, Bagpat | May 14, 2026 बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 1:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंची और राज्य महिला आयोग के नाम संबोधित शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि पांच मई को गुमशुदगी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने