बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवध मामले में वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
बागपत। थाना दोघट क्षेत्र के ग्राम फौलादनगर में प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद किए। विशेषज्ञ टीम ने मौके से अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।
मामले में महिला अभियुक्ता को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि पूछताछ में अन्य परिजनों की संलिप्तता सामने आने पर थाना दोघट में मु0अ0सं0 241/2026 के तहत धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम और धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र भूरा निवासी फौलादनगर के सरौरा जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जावेद घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
मामले में पुलिस की अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
Baghpat Police
#BaghpatPolice #BaghpatNews #UPPolice #Encounter #BaghpatUpdates
Baghpat, Bagpat | Jul 29, 2026