कोल: देहली गेट में पैसों के विवाद में 11 वर्षीय बच्चे के सामने पिता को दुकान से घसीटकर ले गई पुलिस, SSP से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 देहली गेट क्षेत्र में स्थानीय पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। पैसों के विवाद में पुलिस के द्वारा बच्चों के सामने उसके पिता से बर्बरता की गई है। ₹2000 का विवाद दुकानदार के साथ चल रहा था। उक्त मामले को लेकर पुलिस दुकानदार की दुकान पर पहुंची और उसके 11 साल के बच्चे के सामने ही उसके पिता को दुकान से घसीट हुए उठाकर ले गई।