औरैया: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म में दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, 35 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
औरैया में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला 'ऑपरेशन कनविक्शन' अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद आया है। यह मामला वर्ष 2019 में बेला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 243/2019 के तहत दर्ज किया गया था। अभियुक्त की पहचान अनु