बल्दीराय: बल्दीराय में रवि शयाम तिवारी के घर संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य समापन
बल्दीराय के बिसावां गांव में रवि शयाम तिवारी के घर 21 अक्टूबर से चली संगीतमयी श्रीराम कथा का समापन हुआ। प्रयागराज के पीठाधीश्वर ने कथा व्यास के रूप में श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डाला। कथा के बाद विशाल भंडारे और आरती भी हुई। भाजपा नेता और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।