टीकमगढ़: टीकमगढ़: मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी मिलने पर किन्नरों ने कोतवाली थाने में शिकायत की, सुरक्षा मांगी
टीकमगढ़ में बुधवार को किन्नरों ने कुछ युवकों पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ने कोतवाली थाने पहुंचकर बुधवार को इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई।किन्नर बबली ने बताया कि वह पिछले करीब 30 साल से टीकमगढ़ में रह रही हैं। वह शादी-विवाह और बच्चों के जन्म जैसे अवसरों पर नाच-गाकर अपना जीवन यापन करती हैं।