चांदपुर: बिजनौर में चांदपुर पुलिस ने न्यूड वीडियो बनाने और गैंगरेप के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज रविवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर पुलिस ने एक महिला की न्यूड वीडियो बनाने उसको वायरल करने की धमकी देने तथा महिला के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोप में जाकिर नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 27 जुलाई को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।