टीकमगढ़: कांग्रेस का आरोप: नपा ने भाजपा कार्यालय बचाने के लिए बांटे नोटिस, मकान तोड़े तो होगा विरोध
टीकमगढ़ मे नगर पालिका ने सेल सागर तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किए है आज दिन गुरुवार को इसके विरुद्ध में कांग्रेस के नेता मौके पर पहुंची उन्होंने लोगों से मुलाकात की और नोटिस की कार्रवाई को गलत बताया कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि भाजपा कार्यालय को बचाने और जमीन मालिक पर दबाव बनाने के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है