खुरई: बांदरी थाना के गांव में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 वर्ष कारावास की सजा
Khurai, Sagar | Aug 14, 2026 शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय ने बांदरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग से कई बार दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है, agp बलबीर सिँह ने बताया कि पीड़िता के पिता की मौत के बाद माँ मजदूरी करने बाहर जाती थी, पीड़िता चाचा चाची के साथ रहती थी एक दूर के चाचा ने किया था दुष्कर्म।