लालगंज: लालगंज प्रखंड के बसंता जहानाबाद गंडक घाट पर नहाते समय 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से हुई मौत
लालगंज प्रखंड क्षेत्र के बसंता जहानाबाद गंडक घाट पर नहाने के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति शनिवार की देर शाम डूब गया। मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के अब्दुल हसनपुर निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर के रूप में हुई है, जो कचरा चुनने का काम करता था। बताया गया कि अत्यधिक गर्मी के कारण वह स्नान करने नदी में गया, जहां गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।