Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

95 views | Jamui, Bihar | Jul 19, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 
20 जुलाई 2026

शीर्षक: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदाकालीन प्रबंधन समूह( CMG ) की बैठक संपन्न। अचानक हुई भारी बारिश के बीच जल प्रबंधन, कृषि सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश।

जमुई : आज जिला पदाधिकारी, जमुई की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आपदाकालीन प्रबंधन समूह( CMG ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस  बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जल-जमाव, फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव, आम नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधाओं, पशुधन की सुरक्षा तथा विभिन्न तकनीकी विभागों के अधीन निर्माणाधीन बुनियादी ढांचों (अवसंरचनाओं) पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया।

जल प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद तथा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि भारी बारिश के कारण जिन भी क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, वहां अविलंब जल निकासी सुनिश्चित की जाए । इसके साथ ही, विद्युत विभाग के अभियंताओं को जल-जमाव वाले क्षेत्रों में निरंतर मुस्तैद रहकर जर्जर तारों व खंभों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। इसके अतिरिक्त, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्माणाधीन पुल-पुलियों और सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।

आम जनमानस और पशुधन के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन और जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ जिले में उपलब्ध दवाओं की उपलब्धता का गहन आकलन किया। साथ ही सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि वे सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानक के अनुरूप आवश्यक और जीवन रक्षक दवाओं, विशेषकर जलजनित बीमारियों की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर हाल में सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, पशुपालन पदाधिकारी को पशुओं में होने वाली संभावित मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु टीकों की उपलब्धता बनाए रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारे का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है।

               इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में हुए मौसमी सुधार से धान की रोपनी में काफी तेजी आई है और 20 जुलाई 2026 औसत मासिक वर्षा 103 मिमी ही हुआ है जो पिछले वर्षों की तुलना में जिले 64.26% कम है। पिछले वर्ष इस माह में औसत वर्षा 289.20 मिमी हुआ था। 

              इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से किसानों को सुरक्षित करने हेतु 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' को पूरी सक्रियता से लागू करने का निर्देश दिया। इस फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड धारक और गैर-धारक किसानों को केवल 02 प्रतिशत की किफायती प्रीमियम राशि देनी होती है, तथा शेष राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में वहन की जाती  है। चूँकि योजना के तहत फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। इसलिए इस समय सीमा को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने  26 जुलाई से 29 जुलाई तक पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। ताकि कोई भी योग्य किसान इस लाभ से वंचित न रहे और  प्राथमिकता के आधार पर किसानों का प्रीमियम भुगतान और KCC नवीनीकरण कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

वर्तमान मौसम को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से ठनका (वज्रपात) से बचाव हेतु एक विशेष अपील की गई, जिसमें उन्होंने नागरिकों से बिजली कड़कने के दौरान खेतों या खुले स्थानों पर काम करने से बचने, ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण न लेने, बिजली उपकरणों का उपयोग बंद करने तथा 'इंद्रवज्र' ऐप का उपयोग करने का अनुरोध किया है।
#jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Bihar Education Department 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
#jamuijila 
#Jamuinews

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 20 जुलाई 2026 शीर्षक: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदाकालीन प्रबंधन समूह( CMG ) की बैठक संपन्न। अचानक हुई भारी बारिश के बीच जल प्रबंधन, कृषि सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश। जमुई : आज जिला पदाधिकारी, जमुई की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आपदाकालीन प्रबंधन समूह( CMG ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जल-जमाव, फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव, आम नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधाओं, पशुधन की सुरक्षा तथा विभिन्न तकनीकी विभागों के अधीन निर्माणाधीन बुनियादी ढांचों (अवसंरचनाओं) पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया। जल प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद तथा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि भारी बारिश के कारण जिन भी क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, वहां अविलंब जल निकासी सुनिश्चित की जाए । इसके साथ ही, विद्युत विभाग के अभियंताओं को जल-जमाव वाले क्षेत्रों में निरंतर मुस्तैद रहकर जर्जर तारों व खंभों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। इसके अतिरिक्त, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्माणाधीन पुल-पुलियों और सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत दी गई है। आम जनमानस और पशुधन के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन और जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ जिले में उपलब्ध दवाओं की उपलब्धता का गहन आकलन किया। साथ ही सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि वे सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानक के अनुरूप आवश्यक और जीवन रक्षक दवाओं, विशेषकर जलजनित बीमारियों की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर हाल में सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, पशुपालन पदाधिकारी को पशुओं में होने वाली संभावित मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु टीकों की उपलब्धता बनाए रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारे का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में हुए मौसमी सुधार से धान की रोपनी में काफी तेजी आई है और 20 जुलाई 2026 औसत मासिक वर्षा 103 मिमी ही हुआ है जो पिछले वर्षों की तुलना में जिले 64.26% कम है। पिछले वर्ष इस माह में औसत वर्षा 289.20 मिमी हुआ था। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से किसानों को सुरक्षित करने हेतु 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' को पूरी सक्रियता से लागू करने का निर्देश दिया। इस फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड धारक और गैर-धारक किसानों को केवल 02 प्रतिशत की किफायती प्रीमियम राशि देनी होती है, तथा शेष राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में वहन की जाती है। चूँकि योजना के तहत फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। इसलिए इस समय सीमा को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने 26 जुलाई से 29 जुलाई तक पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। ताकि कोई भी योग्य किसान इस लाभ से वंचित न रहे और प्राथमिकता के आधार पर किसानों का प्रीमियम भुगतान और KCC नवीनीकरण कार्य समय पर पूरा किया जा सके। वर्तमान मौसम को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से ठनका (वज्रपात) से बचाव हेतु एक विशेष अपील की गई, जिसमें उन्होंने नागरिकों से बिजली कड़कने के दौरान खेतों या खुले स्थानों पर काम करने से बचने, ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण न लेने, बिजली उपकरणों का उपयोग बंद करने तथा 'इंद्रवज्र' ऐप का उपयोग करने का अनुरोध किया है। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Panchayati Raj Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #jamuijila #Jamuinews

Jamui, Bihar | Jul 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
20 जुलाई 2026

शीर्षक: 'डिजिटल अरेस्ट' व साइबर ठगी से आमजन को बचाएं, राशन कार्ड की प्रक्रिया करें तेज: समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश।

जमुई: जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं और अभियानों की गति तेज करने और आम जनता को विभिन्न गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी ने कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और जन कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी ने 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रखंडों के लिए लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना सुनिश्चित करें ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आम जनमानस को इसके प्रति सतर्क करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आगामी 'सहयोग शिविर' के माध्यम से व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रखंड एवं थाना स्तर पर थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही, हाल के दिनों में तेजी से उभरे 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे गंभीर और डराने वाले साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को विशेष रूप से सचेत और जागरूक करने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है।

लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराते हुए जिलाधिकारी ने राशन कार्ड की प्रक्रिया को और अधिक सुलभ तथा तेज करने का आदेश दिया। अब जिले की प्रत्येक पंचायत में प्रपत्र 'क' के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 10 नए राशन कार्डों के लिए आवेदनों का संग्रह अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पंचायतों से प्राप्त सभी आवेदनों को संकलित कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को हस्तांतरित करेंगे। इसके उपरांत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यपालक सहायकों एवं ऑपरेटरों के माध्यम से इन आवेदनों को अविलंब ऑनलाइन प्रोसेस करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित के इन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#jamui #jamuinews Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 20 जुलाई 2026 शीर्षक: 'डिजिटल अरेस्ट' व साइबर ठगी से आमजन को बचाएं, राशन कार्ड की प्रक्रिया करें तेज: समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश। जमुई: जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं और अभियानों की गति तेज करने और आम जनता को विभिन्न गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी ने कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और जन कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी ने 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रखंडों के लिए लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना सुनिश्चित करें ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आम जनमानस को इसके प्रति सतर्क करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आगामी 'सहयोग शिविर' के माध्यम से व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रखंड एवं थाना स्तर पर थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही, हाल के दिनों में तेजी से उभरे 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे गंभीर और डराने वाले साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को विशेष रूप से सचेत और जागरूक करने के लिए अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है। लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराते हुए जिलाधिकारी ने राशन कार्ड की प्रक्रिया को और अधिक सुलभ तथा तेज करने का आदेश दिया। अब जिले की प्रत्येक पंचायत में प्रपत्र 'क' के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 10 नए राशन कार्डों के लिए आवेदनों का संग्रह अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पंचायतों से प्राप्त सभी आवेदनों को संकलित कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को हस्तांतरित करेंगे। इसके उपरांत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यपालक सहायकों एवं ऑपरेटरों के माध्यम से इन आवेदनों को अविलंब ऑनलाइन प्रोसेस करवाना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित के इन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #jamui #jamuinews Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
 20 जुलाई 2026

शीर्षक: जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया जनता दरबार का आयोजन। हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता– जिला पदाधिकारी 

जमुई: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-शिकायतों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता, धैर्य और गहराई से सुना तथा उनके यथोचित समाधान हेतु त्वरित पहल कर आवश्यक निर्देश दिए।

आज आयोजित इस जनता दरबार में विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं, राजस्व, स्थानांतरण, भूमि विवाद, दुकान खुलवाने, विकासात्मक एवं प्रशासनिक विभागों से संबंधित 10 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों पर ऑन-स्पॉट कार्रवाई की और जिन मामलों में तकनीकी या विधिक कारणों से तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके संदर्भ में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों की संयुक्त जांच करें और कृत कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन एक निश्चित समय-सीमा के भीतर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जनता दरबार के सफल संचालन और त्वरित निष्पादनों के उपरांत जिला पदाधिकारी ने उपस्थित फरियादियों और  अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक ध्येय आम जनता को 'सुगम जीवन' की वास्तविक अनुभूति कराना है। उन्होंने कहा कि लोक-शिकायतों का निवारण केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक और आधिकारिक कर्तव्य है। जनता दरबार में आने वाले हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली शिथिलता, अनावश्यक विलंब, उदासीनता या लापरवाही पूर्णतः अक्षम्य होगी। जिला पदाधिकारी के इस त्वरित, जन-कल्याणकारी और दृढ़ प्रशासनिक दृष्टिकोण के प्रति जनता दरबार में उपस्थित सभी आवेदकों ने पूर्ण संतोष और गहरा विश्वास व्यक्त किया।
#jamui 
#jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 20 जुलाई 2026 शीर्षक: जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया जनता दरबार का आयोजन। हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता– जिला पदाधिकारी जमुई: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-शिकायतों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता, धैर्य और गहराई से सुना तथा उनके यथोचित समाधान हेतु त्वरित पहल कर आवश्यक निर्देश दिए। आज आयोजित इस जनता दरबार में विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं, राजस्व, स्थानांतरण, भूमि विवाद, दुकान खुलवाने, विकासात्मक एवं प्रशासनिक विभागों से संबंधित 10 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों पर ऑन-स्पॉट कार्रवाई की और जिन मामलों में तकनीकी या विधिक कारणों से तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके संदर्भ में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों की संयुक्त जांच करें और कृत कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन एक निश्चित समय-सीमा के भीतर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनता दरबार के सफल संचालन और त्वरित निष्पादनों के उपरांत जिला पदाधिकारी ने उपस्थित फरियादियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक ध्येय आम जनता को 'सुगम जीवन' की वास्तविक अनुभूति कराना है। उन्होंने कहा कि लोक-शिकायतों का निवारण केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक और आधिकारिक कर्तव्य है। जनता दरबार में आने वाले हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली शिथिलता, अनावश्यक विलंब, उदासीनता या लापरवाही पूर्णतः अक्षम्य होगी। जिला पदाधिकारी के इस त्वरित, जन-कल्याणकारी और दृढ़ प्रशासनिक दृष्टिकोण के प्रति जनता दरबार में उपस्थित सभी आवेदकों ने पूर्ण संतोष और गहरा विश्वास व्यक्त किया। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
 20 जुलाई 2026

शीर्षक: सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में जमुई जिला पूरे बिहार में अव्वल, मुख्य सचिव ने की सराहना।

जमुई: मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लंबित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस), राशन कार्ड निर्गमन तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत SWM  रूल्स 2026' की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जमुई के जिला पदाधिकारी ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया और जिले की प्रगति रिपोर्ट साझा की।

                 इस समीक्षा बैठक में जमुई जिले ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के तहत जिले के किसानों से की गई शत-प्रतिशत धान खरीद के विरुद्ध राज्य खाद्य निगम के विभिन्न गोदामों में अब तक रिकॉर्ड 99.09 प्रतिशत सीएमआर का संग्रहण किया जा चुका है, जो पूरे बिहार में सर्वाधिक है। इसके साथ ही जमुई जिला जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं तक ससमय खाद्यान्न पहुँचाने के मामले में भी राज्य में शीर्ष पायदान पर रहा है। जिले के इस शानदार प्रदर्शन पर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जमुई जिला प्रशासन की मुक्तकंठ से सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सीएमआर प्राप्ति की निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक राज्य के सभी जिलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाए।

                 जिला पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जिले के प्रखंड स्तरीय टीपीडीएस (Targeted Public Distribution System) गोदामों से जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक खाद्यान्न का उठाव पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। आपूर्ति श्रृंखला की इस सुदृढ़ता का सीधा लाभ जिले के आम उपभोक्ताओं, अंतिम पायदान के नागरिकों और राशन कार्ड धारियों को प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें बिना किसी व्यवधान के ससमय उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है। बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत SWM रूल्स 2026' और राशन कार्ड निर्गमन से जुड़े अन्य विभागीय निर्देशों और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी चर्चा की गई, जिस दिशा में जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से कार्य कर रहा है।
#jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar  Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 20 जुलाई 2026 शीर्षक: सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में जमुई जिला पूरे बिहार में अव्वल, मुख्य सचिव ने की सराहना। जमुई: मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लंबित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस), राशन कार्ड निर्गमन तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत SWM रूल्स 2026' की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जमुई के जिला पदाधिकारी ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया और जिले की प्रगति रिपोर्ट साझा की। इस समीक्षा बैठक में जमुई जिले ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के तहत जिले के किसानों से की गई शत-प्रतिशत धान खरीद के विरुद्ध राज्य खाद्य निगम के विभिन्न गोदामों में अब तक रिकॉर्ड 99.09 प्रतिशत सीएमआर का संग्रहण किया जा चुका है, जो पूरे बिहार में सर्वाधिक है। इसके साथ ही जमुई जिला जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं तक ससमय खाद्यान्न पहुँचाने के मामले में भी राज्य में शीर्ष पायदान पर रहा है। जिले के इस शानदार प्रदर्शन पर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जमुई जिला प्रशासन की मुक्तकंठ से सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सीएमआर प्राप्ति की निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक राज्य के सभी जिलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाए। जिला पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जिले के प्रखंड स्तरीय टीपीडीएस (Targeted Public Distribution System) गोदामों से जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक खाद्यान्न का उठाव पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। आपूर्ति श्रृंखला की इस सुदृढ़ता का सीधा लाभ जिले के आम उपभोक्ताओं, अंतिम पायदान के नागरिकों और राशन कार्ड धारियों को प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें बिना किसी व्यवधान के ससमय उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है। बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत SWM रूल्स 2026' और राशन कार्ड निर्गमन से जुड़े अन्य विभागीय निर्देशों और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी चर्चा की गई, जिस दिशा में जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से कार्य कर रहा है। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 20, 2026

Jamui, Bihar | Jul 20, 2026