लोहरदगा: लोहरदगा में जय श्रीराम समिति कार्यालय ने फहराया तिरंगा, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः 9:15 बजे लोहरदगा हटिया गार्डन स्थित जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करवा ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया।