जमुई: खैरमा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मां, पुत्री समेत 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास मंगलवार को दिन के 11:00 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ई- रिक्शा पर सवार मां, पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे और तीनों का इलाज कराया गया।