ऊन: डीएम शामली आलोक यादव ने ऊन तहसील में की जनसुनवाई, अफसरों को दी हिदायत
शनिवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली आलोक यादव की अध्यक्षता में ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मात्र 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने अफसरों को हिदायत देते हुए समयपूर्ण ढ़ंग से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को सुनवाई के लिए भटकना ना पड़े।