बरेली: बरेली एंटी करप्शन ने 50 हजार रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर को किया रंगे हाथ गिरफ्तार, मेरठ तक है कनेक्शन
मेरठ की रहने वाली महिला इंस्पेक्टर को इस्लामनगर थाने के उपनिरीक्षक कक्ष में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर नोटों को सील किया गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।