बरेली: भमोरा क्षेत्र में महिला की सड़क हादसे में मौत, बच्चे को दिलाने जा रही थी दवा
तेज गति से जा रही बाइक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठी महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पूलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। जब इसका पता महिला के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया।