बरेली: पीएम मोदी की नीयत पर शक नहीं, उन्हें पसंद करते हैं मुसलमान- मौलाना शहाबुद्दीन
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने एक बयान में कहा कि "मुसलमानों को लेकर मैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत पर शक नहीं कर सकता। वह दिल से मुसलमानों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। मौलाना ने आगे कहा कि, देश के मुसलमान व्यक्तिगत तौर पर पीएम मोदी को पसंद करते हैं।