गुरूर: जगतरा टोल प्लाजा में फास्टैग बनवाने रुकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी और बेटा बाल-बाल बचे
Gurur, Balod | Jun 29, 2026 पुरूर थाना क्षेत्र में एनएच-30 स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार महिला और उसका बेटा सुरक्षित बच गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।