श्योपुर: जलसंसाधन विभाग की भूमि का सीमांकन कर किया संरक्षण, अवैध प्लॉटिंग में शामिल भूमि से जेसीबी द्वारा हटाया अतिक्रमण
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटी सलापुरा नहर के सामने खाटूश्याम हवेली मंदिर के पीछे जल संसाधन की भूमि पर अवैध कब्जे की नियत से प्लाटिंग की जा रही थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए रविवार को दोपहर 03 बजे सीमांकन की कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।