श्योपुर: कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली समीक्षा बैठक, कहा- कोई भी पात्र हितग्राही संकल्प से समाधान में शेष ना रहे
श्योपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को दोपहर 02 बजे कमिश्नर चंबल संभाग सुरेश कुमार ने समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासन की मंशानुरूप योजनाओं के लाभ से शेष शत प्रतिशत हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जायें। इस अभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी हितग्राही योजनाओं के लाभ से शेष न रहें।