श्योपुर: मिश्रा: हिन्दू धर्म 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' अपनाता है, महावीर बस्ती सहित जिलेभर में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
श्योपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बस्तीवार किये जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार को शहर की महावीर बस्ती में जैन नोहरे में दोपहर 12 बजे से शाम ़5 बजे तक आयोजित किया गया। इन हिंदू सम्मेलनो में हिंदू समाज के बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष और युवा शामिल हुए।