राजापुर: पहाड़ी के मकरी पहरा में महिला ने दबंग पर मकान निर्माण में हस्तक्षेप का लगाया आरोप, शिकायत लेकर पहुंची डीएम कार्यालय
पहाड़ी के मकरी पहरा में दबंग बब्बू तिवारी पर मकान निर्माण में हस्ताक्षेप का महिला शियादुलारी पत्नी आनंद ने आरोप लगाया है।और आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे न्याय की फरियाद लेकर डीएम कार्यालय पहुंची है,पीड़िता ने बताया कि वह सन् 2022 मे एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी और न्यायालय से मुकदमा भी जीत चुकी है, फिर भी दबंग बब्बू तिवारी द्वारा उसे मकान नहीं बनाने दे रहा है।