मैनपुर: मैनपुर क्षेत्र के 128 गांवों के 5000 ग्रामीणों की विकास व हक अधिकार बैठक
मैनपुर, उदंती-सीतानदी और राजा पड़ाव के करीब 128 गांवों के लगभग 5 हजार ग्रामीण ग्राम कोकड़ी में एक बड़ी बैठक में शामिल हुए। विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधिकारों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने विकास के साथ अपने हक-अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया।