घोड़ाडोंगरी: गांधीग्राम में एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
तहसील के गांधीग्राम गांव में गुरुवार शाम 6 बजे एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने व्यक्ति को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांधीग्राम गांव में तपन सरकार ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।