घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, दवाइयां जब्त
पाथाखेड़ा में गुरुवार शाम 4 बजे झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक से दवाइयां जब्त की है। झोलाछाप डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कराने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में आवेदन दिया है।बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि पाथाखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टर गणेश पाल की क्लीनिक पर कार्रवाई की गई है।