बलरामपुर: सदर विधायक ने गोंडा स्थित आवास पर आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना
बुधवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी सदर विधायक कार्यालय द्वारा दी गई की सदर विधायक पलटू राम द्वारा गोंडा स्थित आवास पर सुबह 10:00 बजे आयोजित जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना गया।उन्होंने क्षेत्र वासियों की समस्याओं की निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए समस्याओं के अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया।