गायघाट: बखरी गांव के मध्य विद्यालय में शिक्षक ने छठी कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटा, ग्रामीणों का हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बखरी चौक स्थित मध्य विद्यालय में एक छात्रा की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गुरुवार सुबह दस बजे छात्रा के अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं थाने में आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।