सिंगरौली: तीन वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को लंघाडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
लंघाडोल पुलिस ने 3 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए फरार वारंटी एवं आदतन अपराधियों की धर पकड़ एवं कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी के निर्देशन एएसपी एवं एसडीओपी देवसर के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी लंघाडोल के नेतृत्व में हुई कारवाई। न्यायालय से आरोपी के ऊपर स्थायी वारंट जारी था।