सिंगरौली: अवैध रूप से गिट्टी लेकर जा रहे दो हाईवा को गढ़वा पुलिस ने पकड़ा, की कार्रवाई
गढ़वा क्षेत्र में अवैध रूप से गिट्टी लोड कर यूपी जा रहे दो हाईवा को गढ़वा थाना पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो हाईवा बगैर टीपी के गिट्टी लेकर घोरावल की तरफ जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम शिवपुरवा के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर दोनों हाईवा को रोका और गिट्टी परिवहन किए जाने संबंधी दस्तावेज मांगे। जब चालकों ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया तब दोनों चालकों को गिरफ्तार करते हुए गिट्टी लोड दो हाईवा वाहनों को जप्त कर कार्रवाई की है।