सिंगरौली: चूनकुमारी स्टेडियम बैढन में स्वीप अंतर्गत सद्भावना मैच का आयोजन, स्वतंत्र समाज सेवा समिति बनी विजेता
स्वीप गतिविधि अंर्तगत राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन जिला प्रशासन और स्वतंत्र समाज सेवा समिति के मध्य आयोजित किया गया। जिसमे स्वतंत्र समाज सेवा समिति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। 172 रन के लक्ष्य के जवाब में जिला प्रशासन ने 11 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन भी बना पाए और स्वतंत्र समाज सेवा समिति ने मैच 84 रन से जीत लिया।मैच के समाप्ति पर डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया।