सिंगरौली: ग्राम पंचायत खिरवा के सरपंच के साथ हुई मारपीट का मामला पहुंचा थाने, मामला हुआ दर्ज
खिरवा ग्राम पंचायत के सरपंच बुद्धिमान सिंह के साथ अभद्र गाली गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि सरपंच ने आरोप लगाया है कि वह पंचायत भवन में बैठे हुए थे तभी अचानक पुष्पेंद्र साहू नामक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल से सवार होकर आया और गालियां देते हुए सीधे पंचायत भवन के अंदर जाकर सरपंच के साथ छीना छपती करते हुए मार पिटाई करने लगा। फिलहाल सरपंच की शिकायत पर मोरवा थाने में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।