सिंगरौली: सासन चौकी पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ज़ब्त
चौकी प्रभारी संदीप नामदेव को सूचना प्राप्त हुई की टूसाखाड़ गेट न. 03 तरफ से रेड. नदी से अबैध रेत (बालू) चोरी कर ट्रैक्टर में लोड कर परिवहन करते हुए आ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिल टीम गठित कर ग्राम सासन तरफ रवाना किया गया पहुचते ही ट्रैक्टर को रोका और ड्राईवर से ट्रॉली में लोड रेत के कागजात मागा जो नहीं होना बताया। ट्रेक्टर जिसका मॉडल सोनालिका बिना नंबर का मय ट्राली के जिसमे रेत लोड था। उक्त ट्रेक्टर को मौके पर समक्ष गवाहानों की उपस्थित मे कार्यवाही कर थाना वैढ़न मे अपराध पंजीकृत कर विवेचना मे लिया गया।