बीरपुर: अंचल में लगा जनता दरबार, तीन मामलों का हुआ निष्पादन
वीरपुर भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन को लेकर शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर अंचल कार्यालय परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल क्षेत्र से आए फरियादियों के लंबित एवं नए भूमि विवाद संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का अवसर दिया गया।