धरियावद: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, धरियावद में छात्र संगठनों ने किया विरोध-प्रदर्शन
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरियावद में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर के मुख्य बस स्टैंड पर एकत्र होकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी।