तरबगंज: राज्यस्तरीय अंडर-17व 23की तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू,नंदिनीनगर स्टेडियम नवाबगंज में करनभूषन सिंह ने मिलवाया हाथ
नवाबगंज के नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय अंडर -17तथा अंडर -23आयु वर्ग की राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कुश्ती संघ के प्रदेशअध्यक्ष करनभूषण सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कराया। पहले दिन महिलाओं के दस भार वर्ग के फ्री-स्टाइल कुश्ती कराई गई। कुश्ती प्रतियोगिता का समापन दो जून को पदक अलंकरण के साथ किया जायेगा