तरबगंज: महेशपुर गांव स्थित नए सरयू पुल से नदी में कूदे एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया बाहर, उपचार जारी
महेशपुर गांव स्थित नये सरयू पुल से सरजू नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।मौके पर पहुंचे सरयू घाट पुलिस ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल भर्तीकराया जहां पर चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।