तरबगंज: नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को नवाबगंज पुलिस ने नगवा मोड़ से किया गिरफ्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने आरोपी लाले उर्फ़ गुलशन पर अपनी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी लाले उर्फ गुलशन पुत्र साहब निषाद निवासी कल्यानपुर बाबा ज्ञान दास पुरवा को नगवा मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।