तरबगंज: उमारीबेगमगंज पुलिस ने दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
उमरी बेगमगंज पुलिस ने दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दहेज के लिए उत्पीड़न व हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।गुरुवार को उपनिरीक्षक संजीव चौहान की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लायी जहां से उसे न्यायालय भेजा गया